पटना, (संवाददाता) : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं मुख्य परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले होनहार अभ्यर्थियों के सम्मान में ‘अभियान 40 आईएएस’ संस्थान द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवमयी कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगल शुभकामनाएं दी जाएंगी।यह गरिमामयी समारोह आगामी 5 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से सिन्हा लाइब्रेरी के सामने, छज्जूबाग (पटना) स्थित ‘बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में आयोजित किया जाएगा।इस बात की आधिकारिक जानकारी देते हुए ‘अभियान 40आईएएस’ के संस्थापक सह निदेशक विलास कुमार ने बताया कि 70वीं BPSC परीक्षा में राज्य के युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपनी सफलता की कहानी लिखी है। इन सफल अभ्यर्थियों का सम्मान न सिर्फ उनकी ऊर्जा को दोगुना करेगा, बल्कि आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी एक बड़ा प्रेरणा स्रोत बनेगा। संस्थान इन सभी को सम्मानित करते हुए देश और राज्य की प्रशासनिक सेवा में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत, प्रशासनिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों की कई गणमान्य हस्तियां भी शिरकत करेंगी, जो सफल छात्रों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगी।