पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी   डॉ. दिव्या ज्योति ने मसौढ़ी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया व्यापक जनसंपर्क

पटना, (संवाददाता) :   पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने आज शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के अंतर्गत मसौढ़ी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया। यात्रा के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. दिव्या ज्योति का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजित बैठकों में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, समयबद्ध पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन योजना, स्थानांतरण नीति, विद्यालयों में संसाधनों की कमी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा।इस अवसर पर डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि  “शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत शक्ति है। जब तक शिक्षकों को सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकार सुनिश्चित नहीं होंगे, तब तक शिक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से सशक्त नहीं बनाया जा सकता।उन्होंने यह भी कहा कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हर शिक्षक की आवाज़ को विधान परिषद तक पहुँचाना उनका संकल्प है और शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर संघर्ष करती रहेंगी।यात्रा के दौरान शिक्षक समाज ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई और यह भरोसा जताया कि इस बार शिक्षक हित, शिक्षा सुधार और मजबूत प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझावों को अपने आगामी संकल्प-पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया।

“शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा” का मुख्य उद्देश्य शिक्षक समुदाय के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें एक प्रभावी मंच प्रदान करना है। यह यात्रा पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *