पटना : बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गरीबों-वंचितों की सशक्त आवाज, समतामूलक समाज निर्माण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है। वे भारतीय राजनीति के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उन्होंने “लोक जनशक्ति पार्टी” की स्थापना की। श्री पासवान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के अलावा देश के छः प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का जो दुर्लभ गौरव प्राप्त हुआ, वह उनके अद्भुत प्रशासनिक कौशल और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। उनकी जीवंत राजनैतिक यात्रा हमें यह सीख देती है कि सिद्धांतों पर अडिग रहकर भी समाज के बड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व कैसे किया जा सकता है।