इंडोनेशिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना 140 करोड़ भारतीयों के गौरव का विषय : भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ

पटना : भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ ने इंडोनेशिया द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “बिन्तांग आदिपूर्णा से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के गौरव, स्वाभिमान एवं सम्मान का सम्मान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, विश्वसनीय एवं प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व के अनेक देशों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रदान किए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की श्रृंखला भारत की विकासोन्मुखी नीतियों, प्रभावी कूटनीति तथा वैश्विक नेतृत्व की व्यापक स्वीकृति का प्रमाण है। इंडोनेशिया का यह सर्वोच्च सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करने वाला है। हालिया सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई है। भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति एवं वैश्विक भूमिका को अभूतपूर्व सम्मान प्राप्त हो रहा है, जिस पर प्रत्येक भारतीय स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक संजीव कुमार पाल, अंजनी कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, प्रियंका रॉय, अमृता गुप्ता, संजन जायसवाल, मधु प्रिया, मिंटू जायसवाल, कृष्ण कुमार आज़ाद, प्रिंस कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे भारत के बढ़ते वैश्विक सम्मान का ऐतिहासिक क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *