शिक्षकों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है: डॉ. दिव्या ज्योति 

फुलवारीशरीफ  : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने   शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के अंतर्गत फुलवारीशरीफ एवं अनिसाबाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षिकाओं, प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक सम्मान एवं शिक्षक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।   यात्रा के दौरान डॉ. दिव्या ज्योति ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरकुरी, पंचायत–कुरकुरी, प्रखंड–फुलवारीशरीफ, पटना उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरथोल, अंचल–फुलवारीशरीफ, पटना, राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, अनिसाबाद, पटनामौलाना आज़ाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अनिसाबाद, पटना शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किये।  यात्रा के दौरान सभी शिक्षण संस्थानों में डॉ. दिव्या ज्योति का शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। संवाद के दौरान पुरानी पेंशन योजना   समयबद्ध पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति, शिक्षक सम्मान, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों के विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि “शिक्षकों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षक समाज का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और मैं उनकी प्रत्येक आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ विधान परिषद तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।उन्होंने कहा कि “शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा” अब केवल एक जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के विश्वास, संवाद और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त आंदोलन बन चुका है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र से मिल रहा उत्साह, स्नेह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षक समाज एक सशक्त, ईमानदार और संघर्षशील नेतृत्व चाहता है।डॉ. दिव्या ज्योति ने सभी शिक्षक साथियों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षा परिवार के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और विश्वास इस अभियान को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं भविष्य उन्मुख बनाने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा” पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगी। हमारा संकल्प है “शिक्षक सम्मान, शिक्षा सुधार और सशक्त प्रतिनिधित्व। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *