पटना : स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कुशल प्रशासक और समावेशी विकास का सूत्रधार बताया है। रवीन्द्र रंजन ने कहा है कि सम्राट चौधरी की लोकप्रियता और उनकी क्षमता से विपक्षी नेता व्याकुल हैं और यें लोग गलत नेरेटिव सेट कर उन्हें बदनाम करने के लिए हर गलत उपाय कर रहें हैं। अब विपक्षी नेताओं के पास कोई रचनात्मक काम करने को नहीं बचा है। श्री रंजन ने जोर देकर कहा है कि एकाध चुनाव जीत कर बड़ी बड़ी डिंगे हाकने से कोई नेता नहीं बनता।14 करोड़ जनता का नेता बनने के लिए लोगों के दिलों को जितना पड़ता है।