पटना : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सपूतों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। आज हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी कुशवाहा, माननीय विधान पार्षद रवींद्र सिंह, माननीय विधान पार्षद संजय सिंह, माननीय विधान पार्षद सह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिवरणी देवी प्रजापति, माननीय विधान पार्षद सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता, जनाब सलीम परवेज, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी अरुण वर्मा, मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह, श्रीमती रंजू गीता, रमेश सिंह कुशवाहा, सतीश कुमार, प्रो. प्रमिला प्रजापति, श्रीमती मालती सिंह, अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, वासुदेव कुशवाहा, परमहंस कुमार, डाॅ. अमरदीप, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी, संतोष दास पान, प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह, कृष्णा पटेल, श्रीमती अप्सरा मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, रूदल राय, श्रीमती खुशबू रानी, श्रीमती सुप्रिया रानी, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रीमती कंचन गुप्ता, प्रभात रंजन सिंह, श्री सुनील कुमार प्रहलाद कुमार, ओम प्रकाश सिंह सेतु, शिवशंकर निषाद, संतोष कुशवाहा, श्रीमती मधु कुमारी, चंदन पटेल, सुनील कुमार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।