IPL 2026 में फिर छाए वैभव सूर्यवंशी, जीत सकते हैं बड़ी कार

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। अब वह ‘Super Striker of the Season’ अवॉर्ड जीतने की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

वैभव ने इस सीजन अब तक 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा का रहा है, जो इस सीजन में सबसे बेहतर माना जा रहा है। उन्होंने 53 छक्के और 50 चौके लगाए हैं।

इस अवॉर्ड के तहत सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज को Tata Sierra कार और 10 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। पिछले सीजन में भी वैभव ने यही अवॉर्ड जीता था और उन्हें Tata Curvv कार मिली थी।

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन कई रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं और उनकी बल्लेबाजी की तुलना Chris Gayle जैसे बड़े खिलाड़ियों से की जा रही है।

राजस्थान रॉयल्स को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबला जीतना होगा। टीम और फैंस को उम्मीद है कि वैभव एक बार फिर बल्ले से धमाका करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *