पटना : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची निर्माण में हुई कथित एकतरफा निर्णयों एवं मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवालों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज दोपहर आर. ब्लॉक, चाणक्य होटल से राज्य निर्वाचन आयोगकार्यालय, पटना तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन एवं मार्च का आयोजन किया।आर ब्लॉक चौराहे से शुरू होकर यह विरोध मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ा जिसे पुलिस ने अटल पथ के निकट एमएलसी क्वार्टर के पास बैरिकेटिंग कर रोकने की कोशिश की। इस पर भी कांग्रेस के नेता जब नहीं रुके तो पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को लौटाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन खोल दिया। उसके बाद प्रदर्शन और नारेबाजी और जोर से होने लगी। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे नेता और देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने मजबूती से चुनाव आयोग के गोरखधंधे को बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से उजागर किया था लेकिन केंद्र की सरकार और चुनाव आयोग ने इसे नकारा था लेकिन अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गलतियों को उन्हीं के सहयोगी दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने उजागर करने की हिम्मत हमारे नेता राहुल गांधी के चेतावनी के बाद की है।
साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि SIR और मनमानी ढंग से चुनाव कराने के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार ने जितनी भी चुनाव को संचालित किया है उन राज्यों में पुनः चुनाव होने चाहिए, इसमें बिहार भी शामिल है। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन एकतरफा और अनैतिक तरीके से कर रही है जो कि लोकतंत्र के लिए खतरा है।इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जिसे वाटर कैनन से पुलिस ने बुझाने की कोशिश की। इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक मनोज विश्वास, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास, बंटी चौधरी, ऋषि मिश्रा, डा. संजय यादव, पंकज यादव मिन्नत रहमानी, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, कुमार आशीष,कमल कमलेश, राजीव मेहता, इंटक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, डा. कुमारी सोनी,प्रेमचन्द सिंह, डा. अमन कुमार, कांग्रेस नेता शंभू दास उमैर खान, अफरोज खान जितेन्द्र नाथ पटेल,,मंजीत आनन्द साहू ,अनुराग चंदन, रीता सिंह, मृणाल अनामय, संजय पाण्डेय, अरूण पाठक, हीरा सिंह बग्गा, मनीष यादव, पूनम यादव, कुमारी अनिता, बिटटू यादव, सत्येन्द्र कुमार, राहुल भारद्वाज, अनुकूल राज,सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन थे।