दुमका : बिहार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सोमवार को तीर्थ नगरी बासुकीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से वैदिक पंडितो संग षोडशोपचार विधि द्वारा बासुकीनाथ का जलाभिषेक किया। बाबा को जलाभिषेक के पश्चात माता पार्वती काली एवं शत्रु नाशिनी बगुलामुखी के दरबार में हाजिरी लगाए। इसके बाद मंदिर प्रांगण में बाबा बासुकीनाथ की भव्य आरती की गई। इस अवधि में मंत्री के साथ उनके पैतृक पंडा उपस्थित रहे। मंत्री के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। भाजपा नेता अरुण शंकर प्रसाद खजौली विधानसभा से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए हैं । इसी बीच रांची के पूर्व मेयर आशा लकड़ा भी सपरिवार बासुकीनाथ पहुंची। जहां उन्होंने पूरे भक्ति भाव के साथ फौजदारी नाथ का पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कांत नरेश पंडा कुंदन झा मुकेश झा कांस्टेबल कुंदन कुमार सिंह सहित दर्जनों पंडा एवं पुरोहित उपस्थित थे।