पटना : भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। आज कोई ऐसा कार्यक्षेत्र नहीं बचा, जिसमें देश की महिलाएं पुरुषों के से पीछे हैं। बिहार में महिला सशक्तीकरण की मजबूत नींव पूर्व मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने रखी थी। स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें राज-काज में आगे बढ़ाया। पुलिस भर्ती में आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया। सरकारी नौकरियों में आरक्षण ने महिलाओं को संबल प्रदान किया। अब प्रदेश की नयी सरकार माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के कार्य को और रफ्तार देने में जुटी है।
श्री मिश्र ने सोमवार वार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुशासन अब सिर्फ सड़कों पर नहीं, बल्कि उसका असर घर के भीतर भी दिखने लगा है। इसका प्रमाण है कि देश में घरेलू हिंसा की दर 29.2 प्रतिशत से घटकर 22.3 प्रतिशत पर आ गयी है। साथ ही, बाल विवाह का आंकड़ा 23.3 प्रतिशत से घटकर 20.1 प्रतिशत रह गया। कामकाजी महिलाओं की संख्या 25.4 प्रतिशत से बढ़कर 30.8 प्रतिशत हो गयी है। श्री मिश्र ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में व्यापक कार्य किये हैं। महिलाओं के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि चाहे बिहार हो, या फिर बंगाल महिलाओं की सुरक्षा एनडीए की पहली प्राथमिकता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाएं अपने को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। आधी आबादी के विकास के बिना देश और प्रदेश के समुचित विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती।