पटना, : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के 12 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय विधायक–जाले एवं पूर्व मंत्री, बिहार सरकार जीवेश कुमार जी ने पटना स्थित अपने आवास पर पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, सुंदरकांड-पाठ एवं महाआरती कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, शतायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण, सुशासन तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना एवं मंगलकामना की गई। विधायक जीवेश कुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शासन का केंद्रबिंदु समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अंत्योदय की भावना को नई शक्ति मिली है और गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग तथा वंचित समाज के जीवन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत करोड़ों शौचालयों का निर्माण हुआ तथा हर घर जल जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया, जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली।श्री जीवेश कुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती तथा कृषि क्षेत्र में तकनीक के विस्तार से किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया गया। आज भारत खाद्यान्न उत्पादन एवं कृषि निर्यात के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली, जनधन योजना से महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, स्वयं सहायता समूहों और मुद्रा योजना के माध्यम से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन मिला तथा ‘लखपति दीदी’ अभियान के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया।युवाओं के विषय में उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, रोजगार मेले एवं विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। आज भारत विश्व का प्रमुख स्टार्टअप हब बनकर उभरा है तथा लाखों युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान मिली है।स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री जीवेश कुमार जी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा मेडिकल कॉलेजों, एम्स संस्थानों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुलभ और प्रभावी हुई हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, आधुनिक एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत कॉरिडोर, मेट्रो रेल नेटवर्क, नए हवाई अड्डे, रेलवे आधुनिकीकरण तथा ग्रामीण सड़कों का व्यापक निर्माण विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।डिजिटल इंडिया की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल भुगतान, यूपीआई, 5जी तकनीक, डिजिटल सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति ने पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत किया है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है।आर्थिक क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। रिकॉर्ड निर्यात, बढ़ता निवेश, विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार, सेमीकंडक्टर मिशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान ने भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सीमाओं की सुरक्षा तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ने देश का गौरव बढ़ाया है। आज भारत विश्व समुदाय के समक्ष एक सक्षम, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
श्री जीवेश कुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश ने जनकल्याण, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकसित भारत के निर्माण हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दोहराया तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।