कैमूर : बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्य जोन प्रभारी सह सासाराम सुरक्षित लोकसभा से बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार ने हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों ने सरकार बनाने के लिए बसपा विधायकों को तोड़ा। दोनों का हश्र आज बिहार में देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संतोष कुमार ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक जैसी पार्टियां हैं। एक नागनाथ है तो दूसरा सांपनाथ है। दोनों पार्टियों ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया। कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के योगदान के नाम पर राज किया, वहीं बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर राज कर रही है।
शिक्षा और जातिवाद पर हमला उन्होंने केंद्र की “विश्व गुरु” वाली सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में शिक्षा चौपट हो रही है। जबकि दुनिया में शिक्षा निशुल्क होती है, तभी देश के बच्चे देश के लिए कुर्बान होंगे। जब अभिभावकों को अपना ही पैसा लगाना पड़ेगा तो बच्चे भ्रष्ट होंगे, क्योंकि अभिभावक उन्हें ताना देते हैं।
संतोष कुमार ने कहा कि देश में जातिवाद और धर्मवाद का उन्माद चरम पर है। ऐसे माहौल में देश के लिए रत्न कहां से पैदा होंगे। बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय और शिक्षा की बात करती है।
न