संजय पासवान बने ‘श्री राम बिलास पासवान सेना’ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना, : ‘श्री राम बिलास पासवान सेना’ के संस्थापक-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजवीर सिंह राणा ने संगठन का विस्तार करते हुए श्री संजय पासवान को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा  एक आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजवीर सिंह राणा ने श्री संजय पासवान की समाज के प्रति अटूट निष्ठा, ईमानदारी, संगठनात्मक क्षमता और निस्वार्थ सेवा-भाव को देखते हुए उन्हें यह गरिमामय और अहम जिम्मेदारी सौंपी है, तथा विश्वास व्यक्त किया है कि नववनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पासवान शोषित, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उत्थान, अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे। साथ ही, वे स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान जी के विचारों, सिद्धांतों एवं सपनों को बिहार के जन-जन तक पहुँचाने तथा उन्हें साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजवीर सिंह राणा ने नव नियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष से यह अपेक्षा की है कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए बिहार प्रदेश में ‘श्री राम बिलास पासवान सेना’ को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं जनहितकारी बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने श्री संजय पासवान के उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।संगठन ने “जय भीम, जय भारत, सामाजिक न्याय ज़िंदाबाद” के नारों के साथ बिहार में अपनी सामाजिक न्याय की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प दोहराया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *