केंद्र सरकार द्वारा सीपीएम नेताओं को ई. डी. द्वारा प्रताड़ित करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

पटना  :कॉ पिनाराई विजयन, पोलित व्यूरो सदस्य, सीपीआई (एम) एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के घर केंद्र सरकार के निर्देश और राजनीतिक दुर्भावना से ई. डी. के द्वारा छापा एवं विरोध प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार करने के खिलाफ आज सीपीएम पटना जिला कमिटी के द्वारा जमाल रोड पटना से जुलुस निकालकर पटना जंक्शन गोलंबर के पास विरोध प्रदर्शन किया तथा सभा आयोजित किया !वक्ताओं ने कहा की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओ को ई. डी तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रताड़ित कर विरोध स्वर को दबाना चाहती है! केंद्र सरकार के दमन से लोकतंत्र समर्थक झुकने वाले नहीं है बल्कि पुरजोर एकतावद्द होकर आंदोलन को तेज होगी! दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे सीपीएम नेताओं की गिरफ़्तारी की निंदा की निंदा की गयी तथा केरल में कांग्रेस सरकार की घटना की चुप्पी केंद्र सरकार के साथ मिलीभगत दर्शाता है!सभा को सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता अरुण मिश्र, जिला सचिव शिव विधार्थी, लोकल सचिव त्रिलोकी पांडेय, सरिता पांडेय, सुजीत कुमार, शंकर शाह, उमेश राय, पप्पू यादव, राजीव रंजन, पारस पाल, किशोर सहित अन्य ने सम्बोधित किया!

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *