पटना : जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर उपचुनाव के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बुधवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया।

पदयात्रा की शुरुआत सुबह चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से हुई और यह जेजे मार्केट, लाल मार्केट, प्रिंस मार्केट, आनंद पब्लिक स्कूल, मारुति नगर, खास महल मोड़, राम नगर, पोस्टल पार्क चौराहा, चांदमारी रोड, तारकेश्वर पथ होते हुए एडीएफसी बैंक के समीप समाप्त हुई।