नीतीश का विजन, सम्राट का फैसला – बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति : अंजुम आरा

पटना,  : जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने जारी बयान में मुख्यमंत्री   सम्राट चैधरी द्वारा उद्योग स्थापना के लिए 30 दिनों के भीतर स्वीकृति अथवा ‘डीम्ड क्लियरेंस’ की व्यवस्था लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार में निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय माननीय नीतीश कुमार द्वारा ‘सात निश्चय पार्ट-3’ के तहत ‘युवा शक्ति-बिहार की प्रगति’ तथा ‘औद्योगिक विकास से रोजगार’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। बिहार को निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद और आकर्षक राज्य बनाने की परिकल्पना माननीय नीतीश कुमार के विकासवादी विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल, जवाबदेह और समयबद्ध बनाना उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘डीम्ड क्लियरेंस’ जैसी क्रांतिकारी व्यवस्था लागू कर इस विजन को व्यवहारिक रूप देने का कार्य किया है। इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और बिहार में नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा। यह फैसला केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि बिहार के करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक निर्णायक कदम है। उद्योगों की स्थापना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा राज्य आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के इस दूरदर्शी निर्णय से बिहार देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा और युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *