बांकीपुर की जनता भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी : अमृतेष गुप्ता

 पटना, :  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता समेत भाजपा नेता सुषमा साहू, धनंजय कुमार, साहू किरण गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अमर कुमार, कृष्ण कुमार आजाद, अजय गुप्ता, अनिल साहनी, प्रदीप साहनी, अजीत कुमार भारद्ववाज , भाजपा कार्यकर्ता सह बांकीपुर विधानसभा के वोटर सौरभ सम्राट दांगी आदि  शामिल हुए। इस अवसर पर उक्त नेताओं ने नीरज सिन्हा को शुभकामनाएं एवं विजय की अग्रिम बधाई दी।इस मौके पर अमृतेष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का अटूट विश्वास है। इसी विश्वास के बल पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ चुनाव अभियान में जुटा है। बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति का समर्थन करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।नामांकन कार्यक्रम में भाजपा एवं एनडीए के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और विजय का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *