मानस मंदिर  24 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

पटना : मानस मंदिर विजयनगर हनुमान कंकड़बाग पटना का 24 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व सिवान के विधायक मंगल पांडे कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।  इस मौके पर नेताओं ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की  ।  मंगल पांडे ने कहा कि मंदिर पूजा पाठ के अलावा सामाजिक समरसता का भी उत्कृष्ट स्थल है जहां जहां से भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश जाता है।  इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ के अलावा भजन एवं धार्मिक गीत का भी प्रस्तुतीकरण किया।  इस मौके पर कमेटी ने अगले साल मंदिर के 25 में सालगिरह पर भाव कार्यक्रम आयोजन करने का संकल्प लिया।  इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के संयोजक अशोक सिंह, राजीव रंजन, वीरेंद्र कुमार राय, मानस मंदिर के पुजारी प्रशांत मिश्रा, शिवेंद्र यादव, आदर्श मिश्रा, शिवदहीन यादव सहित कई महिला श्रद्धालुओं ने अहम भूमिका निभाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *