राजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भैरव सिंह शेखावत की जन्म दिवस मनाई

पटना  : राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में हमारे देश के पूर्व उपराष्ट्रपति तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भैरव सिंह शेखावत की जन्म दिवस मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 23 अक्टूबर 1923 को राजस्थान प्रांत के सीकर जिले में खाचरियावास में हुआ था। वे हमारे देश के कुशल राजनेता, राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक तथा राजनीति के प्रभावशाली नेता में से एक थे। वे हमारे देश के उपराष्ट्रपति तथा राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। उन्हें राजस्थान के जननायक तथा भारतीय राजनीति में ईमानदार और विकासोन्मुख के रूप में उनकी पहचान रही है। उनकी मृत्यु 15 मई 2010 को हो गई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, मुलायम सिंह यादव, रणजीत तिवारी, सचिन साहनी, बिंदु साहनी, बिजली देवी एवं निर्मला देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *