अच्छे, पढ़े-लिखे और ईमानदार प्रत्याशी को चुनेंगे तभी परिषद में उठेगी आपकी आवाज : डॉ. अनुज सिंह

पटना,(संवाददाता ): जन सुराज पार्टी के पटना स्न्नातक  निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी स्नातक मतदाताओं से एक मौका देने की अपील  किया कि    जब तक मतदाता अच्छे,पढ़े-लिखे, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ प्रत्याशी का चुनाव कर उन्हें विधान परिषद में नहीं भेजेंगे, तब तक उनकी समस्याओं की आवाज मजबूती से परिषद तक नहीं पहुंच पाएगी।डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि वह सबसे पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती तथा पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने उन्हें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर दिया है।उन्होंने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से सभी जाति, धर्म और राजनीतिक विचारधारा से जुड़े मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल किसी एक वर्ग या दल का चुनाव नहीं है, बल्कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को विधान परिषद तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, युवाओं और सभी जागरूक मतदाताओं से उन्हें समर्थन देने की अपील की। डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि यदि उन्हें विधान परिषद पहुंचने का अवसर मिलता है तो वह मतदाताओं की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और उनकी आवाज को सदन में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *