डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के समारोह का न्योता देने गया पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत

गया : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह गया पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर गया जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमार ओंकार शक्ति ने राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही राख से बना स्केच भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान और उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व को याद किया गया। पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *