पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह को विजयी बनाने का लिया संकल्प

पटना :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पटना जिला परिषद की ओर से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के समर्थन में एवं उन्हें विजयी बनाने के लिए आज जनशक्ति प्रेस परिसर में साक्षात्कार एवं सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा के पूर्व शिक्षक प्रत्याशी अशोक कुमार यादव ने किया। जबकि सभा के कार्रवाई का संचालन भाकपा पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने किया।
भाकपा पटना जिला परिषद ने शिक्षा एवं शिक्षकों पर बढ़ते हमले के खिलाफ सत्ताधारी दल को हराने के लिए एवं महागठबंधन के राजद प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनशक्ति प्रेस परिसर में यह सभा रखी थी। सभा की शुरुआत माहागठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह को फूल माला पहना एवं तालिया के गड़गड़ाहट के स्वागत से किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य रामलला सिंह ने पटना क्षेत्र के इतिहास एवं तिनों जिले में पार्टी की मजबूती और सक्रियता की बात कही। जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने सत्ताधारी दल के शिक्षक उम्मीदवार को शिक्षा, शिक्षक व समाज हित के लिए हराने का अपील किया। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के नेता वेंकटेश कुमार ने शिक्षक आंदोलन में उम्मीदवार द्वारा समर्थन के लिए उन्हें बधाई दिया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार ने कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन के लिए पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि मेरी प्राथमिकता शिक्षा और शिक्षक हैं। हम शिक्षा, शिक्षक व विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के लिए लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।
राजद पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम ने इस महत्वपूर्ण सभा के लिए भाकपा को धन्यवाद दिया और पूरी एकता से जीत दिलाने की अपील की।
सभा के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव ने डॉक्टर संजीव कुमार सिंह को इस चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दी।
सभा में उपरोक्त नेताओं के अलावा भाकपा के वरिष्ठ नेता विजय नारायण मिश्र, एटक बिहार राज्य अध्यक्ष गजनफर नवाब, पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक नेता प्रोफेसर सुधीर कुमार, पटना जिला कार्यकारी सचिव सत्येंद्र सिंह, नगर निगम कर्मचारियों के नेता मंगल पासवान, दिघा अंचल सचिव प्रमोद कुमार नंदन, नौबतपुर अंचल के सचिव निर्मल कुमार सोनू, फुलवारी अंचल के सहसचिव रमेश कुमार गुड्डू, बांकीपुर अंचल के पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार, अधिवक्ता विनय बिहारी लाल, महिला नेत्री अनिता मिश्रा, संदीप कुमार अधिवक्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *