पटना,: बांकीपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 17 एवं 16 में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप मुझे वोट देकर जीतने का काम करिए और मैं बांकीपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का काम करूंगी । आगे इन्होंने कहा कि बाकींपुर पर की जनता की जन समस्याओं को दूर करने का काम करुगी। वर्तमान सरकार सिर्फ महिलाओं को लॉलीपॉप देने का काम किया वर्तमान सरकार ने जो 2 लाख रुपए महिलाओं को देने का वादा किया था। वह अभी तक नहीं पुरा किया है क्योंकि राज्य का खजाना खाली हो गया है । राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने संबोधित करते हुए कहा की रेखा गुप्ता आपके घर की बेटी है एवं अति पिछड़ासमाज से आती है जिन्हें आप अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाएं । नुक्कड़ सभा को पूर्व मंत्री अख्तरुल इमाम साहीन, राजद महिला के अध्यक्ष अनीता भारती पासवान एवं पूर्व महिला अध्यक्ष आभालता यादव ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने किया एवं समापन प्रदीप गुप्ता ने किया।