बिहार के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: पटेल

पटना : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं भाजपा नेता नीलमणि पटेल ने आज एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बिहार के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर बिहार में विकास कार्य को गति दे रहे हैं ।
शिक्षा, स्वास्थ, सड़क और औद्योगिक क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लगातार काम कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने एवं बिहार में उच्च शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी की सरकार बेहतर कार्य कर रही हैं। बिहार के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार प्राप्त हो इसके लिए भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी न केवल चिंतित है बल्कि गंभीरता पूर्वक युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं ।श्री पटेल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में चल रही प्रदेश की एनडीए सरकार में युवाओं का विकास,राज्य की प्रगति और किसानों की समृद्धि उनकी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में चलने वाली एनडीए सरकार में बिहार जल्द विकसित प्रदेश बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *