मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया

पटना: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत रत्न डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस के अवसर पर विश्वेश्वरैया भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में स्व.डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न स्व. डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *