पटना :भाजपा पटना महानगर की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश भाजपा संगठन के प्रमुख, विधायक तथा पदाधिकारी समेत पटना जिला के पदाधिकारी, सभी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवम पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी आगामी त्यौहार को लेकर दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओं’ अभियान की शुरुआत करेगी, आगामी 5 नवंबर तक पहले चरण में इस अभियान के अंतर्गत सात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
28 अक्टूबर को आयोजित पदयात्रा में हजारों की संख्या में चारों विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
भाजपा संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार साजिश की जा रही है, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के अपेक्षा के अनुरूप सेवा के कार्य संकल्प के साथ कर रही है, केंद्र की योजनाएं अब प्रत्यक्ष रूप से जमीन पर मूर्त रूप से उतर रही है और जनता सीधा लाभान्वित हो रही है,जिसका परिणाम है की लोगों का विश्वास पूरे तरह से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के साथ है और देश में अलग अलग स्तर पर हो रहे चुनावों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आते है। अब विपक्ष जो वास्तविक रूप से जनता से दूर हो चुकी है, अपनी नाकामी छुपाने के लिए दोष चुनाव आयोग और सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है।
कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने अभियान के अंतर्गत कुल सात कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। 28 अक्टूबर को आयोजित विशाल पदयात्रा निकाली जाएगीं जो गांधी मैदान मौर्य होटल के समीप लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर डाकबंगला चौराहे तक जाएगी। इस पदयात्रा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, समेत पटना जिला भाजपा के सभी माननीय विधायक तथा प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
प्रदेश स्तर पर पदयात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित डॉ प्रीति शेखर ने पदयात्रा के महत्व पर बोलते हुए कहा लगातार हार से हताश विपक्ष हाथ में संविधान के प्रति लेकर अराजकता का माहौल बनाने के लिए कुछ सैकड़ों हजारों की संख्या में हमारे लोकतंत्र पर हमला कर रहे है।ऐसे समय में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा के लिए संकल्पित है, पदयात्रा का ये कार्यक्रम लोकतंत्र और भारत की परंपरा को पूरे देश में स्थापित करने का काम करेगा।
बैठक को राजेश वर्मा ने भी बैठक में विस्तृत कार्य योजना की चर्चा की। उन्होंने पदयात्रा के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ता प्लेकार्ड झंडे और ग्यारह विभिन्न नारों के साथ कांग्रेस और विपक्ष के द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भारत की संवैधानिक संस्थाओं तथा सरकार को लगातार घेरने की कुत्सित प्रयास को जनता के बीच उजागर करना है।
बुद्धिजीवी लोगों के साथ भी एक संगोष्ठी के आयोजन के साथ ही युवाओं के साथ भी संवाद करने की योजना पर का हो रहा है जिसमें विशेषकर छात्रों के साथ विशेष अभियान चलाकर उनके स्कूल कॉलेज अथवा प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में जाकर उनसे संवाद की योजना है।
जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ संजीव चौरसिया, उप मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार के माननीय विधायक संजय गुप्ता, भाजपा संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर, विधानपार्षद अरविंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री राघवेंद्र सिंह,राजेश वर्मा, पटना जिला प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी शामिल हुए,बैठक में मंच संचालन अजीत लाली एवं मनोज सिंह ने किया ।