पटना, : वनवासी कल्याण आश्रम, पाटलिपुत्र नगर की महत्वपूर्ण बैठक बोरिंग रोड स्थित कैंपस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को केंद्र में रखते हुए किया गया, जिसमें वनवासी समाज के उत्थान, सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने की। उपस्थित सदस्यों ने समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई।बैठक का आयोजन एवं समन्वय सामाजिक कार्यकर्ता एवं वनवासी कल्याण आश्रम, पाटलिपुत्र नगर के उपाध्यक्ष अमृतेष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से ब्रह्मानंद पाण्डेय, संजीव कर्ण, चन्द्रशेखर, अमृतेष कुमार गुप्ता, श्रीमती अमृता गुप्ता, सत्यम कुमार, नितेश कुशवाहा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।