वाणिज्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’

पटना : भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के वाणिज्य प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को राजधानी पटना के कदमकुआं स्थित कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता  ने की। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रसारित संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से बचाव के पारंपरिक एवं भारतीय जीवनशैली आधारित उपायों पर चर्चा की। इस क्रम में उन्होंने बिहार की समृद्ध खान-पान परंपरा का उल्लेख करते हुए ‘सत्तू’ और ‘जरदालू आम’ की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की विशेष सराहना की। प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की विशिष्ट खाद्य संस्कृति का उल्लेख किए जाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन में विशेष उत्साह और गौरव का भाव देखा गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” गौरवपूर्ण कालखंड का साक्षी बना है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने देश को नई दिशा और वैश्विक पहचान प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक जन-जागरण अभियान है। प्रधानमंत्री समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। इससे आम नागरिकों की राष्ट्र निर्माण में सहभागिता और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार के सत्तू और जरदालू आम का प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेख किया जाना राज्य के किसानों, उद्यमियों एवं स्थानीय उत्पादों के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता, इन्द्रभान सिंह, राजीव कुमार सिंह, नीरज गौतम, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, प्रियंका रॉय, गोविंद बंसल, प्रिंस कुमार गुप्ता, मधु प्रिया, देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं सौरभ भगत सहित वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *