केंद्रीय  मंत्री चिराग ने श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में माथा टेका 

पटन, (संवाददता) : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री  चिराग पासवान ने सपरिवार पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में माथा टेका और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर  चिराग ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों से पवित्र हुई इस पावन धरा पर आकर मन को असीम शांति और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति होती है।   चिराग ने गुरु महाराज से देश की सुख, समृद्धि और लोक-कल्याण के लिए प्रार्थना की।आज सपरिवार पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात लंगर का महाप्रसाद ग्रहण किया और सेवा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *