पटना :बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) के प्रधान कार्यालय, मीन भवन, पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड, पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

इसे अक्षुण्ण बनाए रखना तथा राष्ट्र की प्रगति में ईमानदारी और समर्पण के साथ योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड बिहार एवं झारखंड के मछुआरों, मत्स्यपालकों और सहकारी समितियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से मछुआ समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना तथा मत्स्य पालन, मखाना उत्पादन, प्रशिक्षण, बीमा, विपणन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर कॉफ्फेड के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के संदेश के साथ हुआ।इस अवसर पर बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) के पदाधिकारीगण् कृष्णा कुमार, मनव्वर अली, सिमरन, राहुल कुमार, रानी देवी, रवि राज, प्रमोद रजक, दयानंद कुमार, मोनू कुमार, अमृतेश कुमार, भारती कुमारी, स्वास्तिका राज, अमरजीत कुमार एवं शिवम कुमार इत्यादि उपस्थित थे।