जनसुनवाई में माननीय मंत्री श्रवण कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

 पटना :   जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के   ग्रामीण विकास मंत्री   श्रवण कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक   संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी  ,  विधायक   ललित नारायण मंडल,   विधायक   इंद्रदेव पटेल एवं   विधायक   अरुण मांझी उपस्थित रहे। इस मौके पर  मंत्री  श्रवण कुमार ने कहा कि बांकीपुर एनडीएमय हो चुका है और वहाँ की जनता का भरपूर जनसमर्थन एवं आशीर्वाद एनडीए के साथ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद    नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने विकास के जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उनसे जनता अत्यंत प्रभावित है। वर्तमान में   मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उसी विकास माॅडल को आगे बढ़ाते हुए जनकल्याण, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *