मुंगेर : जन स्वास्थ्य कल्याण समिति, पटना (बिहार) द्वारा कांवरियों की सेवा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। इसमें सचिव डॉ. एल. बी. सिंह के सौजन्य से कांवरियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है
सावन में कांवरियों की सेवा का अनोखा संकल्प।मुंगेर जिले के कांवरिया पथ स्थित पृथ्वीकट कुमारसार में जन स्वास्थ्य कल्याण समिति, पटना की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।समिति के सचिव डॉ. एल. बी. सिंह के सौजन्य से शिविर में कांवरियों को स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।इस सेवा कार्य में समिति के सहयोगकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बैनर पर दर्ज सदस्यों में जूही कुमारी मंटू कुमार, अजय शर्मा, कुन्दन कुमार, पल्लवी कुमारी और तान्या कुमारी शामिल हैं। सेवा, स्वास्थ्य और आस्था—इसी संकल्प के साथ कांवरियों की मदद में जुटी है जन स्वास्थ्य कल्याण समिति।