पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार की कुशल एवं दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि भीषण गर्मी और अत्यधिक ऊर्जा खपत के बावजूद बिहार के सुदूर गांवों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में ऊर्जा अवसंरचना को सुदृढ़़ करने की दिशा में एनडीए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके कारण आज बिहार निर्बाध बिजली आपूर्ति के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। वर्तमान में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 23 से 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 21 से 22 घंटे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 तक राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या मात्र 17 लाख थी, जो अब बढ़कर 2 करोड़़ 14 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं, राज्य की कुल बिजली खपत 700 मेगावाट से बढ़़कर 8818 मेगावाट के रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गई है। प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत भी वर्ष 2005 के 70 किलोवाट से बढ़़कर वर्ष 2025 में 363 किलोवाट तक पहुंच गई है। जो बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में हुए व्यापक परिवर्तन को दर्शाता है।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि श्री नीतीश कुमार ने बिहार को लालटेन युग से निकालकर एलईडी युग में पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है, जिसकी झलक बीते दिनों नासा की ‘नाइट वर्ल्ड मैप’ में भी पूरी दुनिया ने देखी। साथ ही उन्होंने जोड़़़ा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में मौजूदा एनडीए सरकार बिजली उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।