प्रधानमंत्री के कार्यकाल का 12 वर्ष पुरा होने पर एससी-एसटी मंत्री ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री   लखेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पुरा होने पर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की है। बुधवार की सुबह मंत्री पटना के बेली रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रधानमंत्री को उनके ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी अब तक सबसे अधिक समय तक देश की सेवा करने वाले पहले प्रधान सेवक बन गए हैं। मंत्री ने भगवान से प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को सरकार की बड़ी सफलता बताया। विकास और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनता के सहयोग से आगे भी जनहित में कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *