प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बड़े फैसलों और उपलब्धियों से भरे : डॉ प्रमोद कुमार

पटना  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरा होने पर शुभकामना देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार सरकार के खान-भूतत्व व कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार (चन्द्रवंशी)ने इन 12 सालों को देश के लिए सौभाग्य बढाने वाला समय बताया और कहा कि इस दौरान कई बड़े और ऐतिहासिक निर्णय किए गए हैं। डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि पिछला 12 साल भारत के लिए गौरवपूर्ण रहा। चाहे देश के अंदर की स्थिति हो या बाहर की दोनों जगहों पर भारत ने सिरमौर बना रहा। उन्होंने कहा कि सांस्कृति चेतना जागृत करने के साथ ही भारत ने वैश्विक राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ी और देश की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में विकसित की। उन्होंने कहा कि इन 12 सालों में भाजपा ने अपने वादों को पूरा करते हुए अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि क्षेत्र में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनवाने में सफलता हासिल की। देश के लिए अभिशाप बने धारा 370 और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसे कानून से छुटकारा दिलाया। महिलाओं के लिए काम करने वाली एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल पास करवाकर 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ किया। वहीं नागरिकता संशोधन, डिजिटल इंडिया, जनधन खाते, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10 शिक्षा व नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का महत्वपूर्ण काम किया। इसके अलावा नई शिक्षा नीति लाकर शिक्षा को रोजगार व संस्कृति-परंपरा से जोड़ने के साथ ही आम व्यक्ति के लिए अधिक व्यवहारिक बनाने का काम किया। इसके अलावा देश के दुश्मनों को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने करारा जवाब दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे भारत के कड़े तेवर ने दुनिया के समक्ष भारत को सबल राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *