बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए-भाजपा उम्मीदवार की होगी प्रचंड जीतः मंगल पांडेय 

पटना :पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता  मंगल पांडेय ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की राष्ट्रभक्त जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना मन पूरी तरह बना लिया है। श्री पांडेय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों और देश को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प का असर आज बिहार के कोने-कोने में दिख रहा है। बांकीपुर की जनता प्रधानमंत्री जी के ’’सबका साथ, सबका विकास’’ के मंत्र पर अटूट विश्वास रखती है।
श्री पांडेय ने वर्तमान नेतृत्व और संगठन की मजबूती को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा श्री नितिन नवीन जी ने बांकीपुर के विधायक और एक जननेता के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज जनता स्वतः स्फूर्त होकर भाजपा के पक्ष में खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व और पूर्व सीएम श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिहार को विकास और कानून व्यवस्था के नए शिखर पर ले जा रही है। एनडीए सरकार की डबल इंजन की ताकत का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। श्री पांडेय ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई नीयत। बांकीपुर विधानसभा की जागरूक जनता विपक्ष के भ्रामक दावों को नकारते हुए एनडीए-भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाकर एक बार फिर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *