रियल बूम कंपनी बिहार में व्यवसाय विस्तार को लेकर सक्रिय, पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पटना,  :आंध्र प्रदेश की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी रियल बूम ने बिहार में अपने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज पटना के बोरिंग रोड स्थित होटल प्रेसीडेंट में कंपनी से जुड़े प्रमुख सहयोगियों एवं प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता,सह संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता, नीरज गौतम, भाजपा नेता राकेश कुमार , प्रशांत रॉय, रमेश शाह, ओम प्रकाश गुप्ता,  गोविंद खंडेलवाल, राघव सरकार, अंजनी कुमार गुप्ता, पत्रकार जेपी चौधरी, भाजपा महिला नेता प्रियंका रॉय, सुशील सिंह, कृष्ण कुमार आजाद,   संजय कुमार, समेत अनेक लोग सक्रिय रूप से उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता कंपनी के कार्यकारी निदेशक  सवरम रोहित ने की। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की वर्तमान गतिविधियों, विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं तथा बिहार में प्रस्तावित विस्तार योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ बाजार है और यहां विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।श्री रोहित ने उपस्थित सहयोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि रियल बूम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं भरोसेमंद रियल एस्टेट सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी की योजनाओं को बिहार में सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा तथा आने वाले समय में कंपनी राज्य में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मूर्त रूप देगी।बैठक के दौरान व्यवसाय विस्तार की रणनीति, निवेश की संभावनाओं, स्थानीय सहयोग तंत्र के सुदृढ़ीकरण तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सहयोगियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और कंपनी की आगामी योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया।अंत में कार्यकारी निदेशक  सवरम रोहित ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों और बेहतर समन्वय के माध्यम से रियल बूम बिहार में रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में अपनी पहचान स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *