शिक्षक केवल शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता भी हैं : डॉ. दिव्या ज्योति

नवादा : नवादा स्थित बुद्धा रेसिडेंसी में आयोजित शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।सभा में शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, वेतन संबंधी समस्याओं, सेवा-सुरक्षा, पदोन्नति और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक समुदाय की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।प्रशांत किशोर ने शिक्षक समुदाय से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने प्रतिनिधित्व से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने की अपील की। उन्होंने डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।इस अवसर पर डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों के हितों, सम्मान और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता भी हैं। उनकी समस्याओं की अनदेखी किए बिना, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि वेतन संबंधी कठिनाइयों, पदोन्नति, सेवा-सुरक्षा, स्थानांतरण नीति और वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर प्रभावी संवाद और ठोस पहल की आवश्यकता है। शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं को समझकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता देना ही सार्थक शिक्षक प्रतिनिधित्व का आधार होना चाहिए। शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम का प्रमुख संदेश शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और प्रभावी प्रतिनिधित्व के सवालों पर संवाद तथा सामूहिक भागीदारी को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *