शिवपुरी चौक पर श्रद्धा और उत्साह के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

पटना, : अनिसाबाद स्थित शिवपुरी चौक के शिवपुरी देवी स्थान में श्री श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। माता रानी को विदाई देते समय भक्तों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।विसर्जन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, संयोजक भीम यादव और कोषाध्यक्ष आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *