शुभ-लाभ मैट्रिमोनियल को मिला ‘Most Trusted Brand of Eastern India Award 2026’; अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने किया सम्मानित

 पटना,  पटना के प्रतिष्ठित  होटल ताज  में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार की अग्रणी वैवाहिक सेवा प्रदाता संस्था  Shubh Labh Matrimonial Pvt. Ltd. को “Most Trusted Brand of Eastern India Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा  ने प्रदान किया। समारोह के दौरान कंपनी की निदेशक अमृता गुप्ता  ने यह अवार्ड ग्रहण किया।मैट्रिमोनियल (वैवाहिकी) सेवाओं के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर  Shubh Labh Matrimonial Pvt. Ltd. ने न केवल बिहार बल्कि पूरे पूर्वी भारत के हजारों परिवारों के बीच एक भरोसेमंद पहचान स्थापित की है।

कंपनी को यह सम्मान ग्राहकों के विश्वास, उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता तथा वैवाहिक परामर्श के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।पुरस्कार प्राप्त करने के बाद निदेशक  अमृता गुप्ता  ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए ही नहीं, बल्कि Shubh Labh Matrimonial Pvt. Ltd. से जुड़े प्रत्येक ग्राहक, शुभचिंतक, सहयोगी एवं हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारे प्रति लोगों के अटूट विश्वास और निरंतर समर्थन का परिणाम है। मैं सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था की जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है तथा भविष्य में और अधिक समर्पण, विश्वास एवं उत्कृष्टता के साथ लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।उल्लेखनीय है कि Shubh Labh Matrimonial Pvt. Ltd.  लंबे समय से योग्य जीवनसाथी की तलाश कर रहे परिवारों के लिए एक विश्वसनीय मंच के रूप में कार्य कर रहा है। उत्तर – पूर्वी भारत में वैवाहिक सेवाओं के क्षेत्र में कंपनी की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता को इस राष्ट्रीय सम्मान ने एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *