कोलकाता में ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल थीम वाली विवादित मूर्ति को हटा दिया गया है। यह मूर्ति साल 2017 में FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप से पहले लगाई गई थी और इसका डिजाइन Mamata Banerjee ने तैयार किया था।

शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से इस मूर्ति को तोड़ दिया। मूर्ति में दो बड़े पैरों के ऊपर फुटबॉल दिखाई गई थी, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने इस मूर्ति को “बेतुकी” और “भद्दी” बताते हुए इसे हटाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के आसपास अब नए विकास कार्य और बेहतर सुविधाएं बनाई जाएंगी।

इस कार्रवाई के बाद बंगाल की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष और टीएमसी नेताओं के बीच इसे लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *