पटना : BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के पहला सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने पूर्णिया को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमवार को मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में पूर्णिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पटना ने 9.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 77 रन के लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया ।
पूर्णिया की ओर से बल्लेबाजी में अभिषेक कुमार ने 25 रन, आकिब रेजा ने 14 रन तथा अनिमेष कुमार ने नाबाद 14 रन बनाए। इसके अलावा सरमन निग्रोध ने 13 रन का योगदान दिया।
पटना की गेंदबाजी में सूरज कश्यप ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। राहुल राठौर ने 2 विकेट, जबकि पवन कुमार, शशीम राठौर और आकाश राज को 1-1 विकेट मिला।
77 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की शुरुआत तेज रही। आकाश राज ने 23 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। आशिष कुमार ने नाबाद 17 रन बनाए, जबकि पीयूष कुमार सिंह ने 10 गेंदों पर 17 रन का योगदान दिया।
पूर्णिया की ओर से अनिमेष कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए, जबकि भास्कर दुबे को 1 विकेट मिला।
पटना ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला मोईन-उल-हक़ स्टेडियम , पटना पर कल 26/05/2026 को खेला जायेगा