आपदा पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार संवेदनशील : मंत्री

पटना, : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के   मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता   श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के दौरान जान गंवाने वाले 9 लोगों के परिजनों को आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत चेक का वितरण किया गया। गुरुवार को नूरसराय प्रखंड कार्यालय में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में   मंत्री ने कहा कि आपदा जैसी विसम परिस्थिति में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। बाढ़, भूकंप, सर्पदंश इत्यादि आपदा मामलों में पीड़ितों तक न सिर्फ तुरंत आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है, बल्कि सरकार पीड़ित परिवार के दर्द को भी समझते हुए हर संभव सहायता पहुंचा रही है। आपदा पीड़ित परिवारों को पुनर्वास में भी हर तरह से सहायता प्रदान की जा रही है।  श्री कुमार ने नूरसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन लाभार्थियों को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा। गोडिहा गांव के निवासी मृतक सन्नी कुमार के पिता हरेराम पंडित को 4 लाख 20 हजार रुपये, रामलगन पासवान की पत्नी कांता देवी को 4 लाख रुपये और चरुईपर पोस्ट बघरा निवासी दिवंगत वाल्मीकि पासवान की पत्नी आशा देवी को 4 लाख रुपये का चेक दिया गया।

     इस दौरान बेगमपुर, ममरुबाद पंचायत के मिरचाईगंज, मेयार, नरौरा, कखड़ा और चारुईपुर गांवों के 6 अन्य पीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इनमें मृतक मिथुन कुमार, वंदना कुमारी, सत्यम कुमार, लड्डू चौहान, रोहित कुमार और अर्जुन पासवान के आश्रित शामिल हैं। इस मौके पर पप्पु मुखिया, सिक्कु मुखिया, उपेंद्र मुखिया, शैलेन्द्र प्रसाद गराई, सुनिल, रविराम, नवल मुखिया, कृष्ण मुखिया, राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *