पटना : राजधानी वासियों के लिए पटना में शुक्रवार से बहुप्रतीक्षित “ग्रिल स्ट्रीट फेस्टिवल” का शुभारंभ हो गया। 29 मई से शुरू हुआ यह विशेष फूड फेस्टिवल प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार की शाम एक्जीबिशन रोड स्थित पाटलिपुत्र एग्जोटिका में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में आने वाले मेहमानों को लजीज व्यंजनों के साथ लाइव संगीत का भी आनंद लेने का अवसर मिलेगा। होटल प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन भोजन और मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।फेस्टिवल के दौरान अतिथियों के लिए अनलिमिटेड कबाब, विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड, आकर्षक लाइव काउंटर, स्वादिष्ट मुख्य व्यंजन और ताजगी से भरपूर पेय पदार्थों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लाइव म्यूजिक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां पूरे माहौल को संगीतमय और मनोरंजक बना रही हैं। होटल प्रबंधन का मानना है कि स्वादिष्ट भोजन और संगीत का यह संयोजन परिवारों एवं मित्रों के लिए बेहतरीन शाम का अनुभव प्रदान करेगा।
होटल के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पाटलिपुत्र एग्जोटिका हमेशा अपने अतिथियों को उत्कृष्ट आतिथ्य, बेहतरीन भोजन और यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वहीं सेल्स मैनेजर संगीता कुमारी ने कहा कि ग्रिल स्ट्रीट फेस्टिवल को सभी आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि परिवार और मित्र एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत कर सकें। उन्होंने पटना के नागरिकों से इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।
होटल के शेफ रजनीकांत ने बताया कि फेस्टिवल के लिए विशेष मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक स्वाद का बेहतरीन समावेश देखने को मिलेगा। मेहमानों के लिए 3-4 प्रकार के वेज कबाब और कई प्रकार के नॉनवेज कबाब अनलिमिटेड उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ सलाद बार, 3-4 वेज और नॉनवेज मुख्य व्यंजन तथा अनलिमिटेड डेजर्ट भी परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यंजनों की गुणवत्ता और विविधता फेस्टिवल की सबसे बड़ी विशेषता होगी। फेस्टिवल का बुफे शुल्क 999 रुपये प्रति व्यक्ति (जीएसटी अतिरिक्त) रखा गया है। होटल प्रबंधन ने सभी भोजन एवं संगीत प्रेमियों को सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर स्वाद और मनोरंजन से भरपूर शाम का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है।