पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से  एमएलसी प्रत्याशी   डॉ. दिव्या ज्योति ने बिहटा, कन्हौली एवं नौबतपुर क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क

पटना  :  पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने   शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के अंतर्गत बिहटा, कन्हौली एवं नौबतपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया। यात्रा के दौरान डॉ. दिव्या ज्योति ने आदर्श संकुल विद्यालय, पावित्री कन्या उच्च विद्यालय, सिमरी, बिहटा, पटना राजकीयकृत विश्वकर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरी दौलतपुर, बिहटा, पटना चंद्रदेव प्रसाद वर्मा महाविद्यालय, सिमरी, बिहटा, पटना उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूसेपुर, बिहटा, पटना उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कटेसर, बिहटा, पटना वंसरोपण राम बहादुर सिंह यादव कॉलेज, कन्हौली, पटनाउत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कन्हौली, पटना  डॉ. सी.पी. ठाकुर कॉलेज, चेचोल, नौबतपुर, पटना शिक्षण संस्थानों का किया  भ्रमण ।  यात्रा के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. दिव्या ज्योति का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजित बैठकों में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, समयबद्ध पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन योजना, स्थानांतरण नीति, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संसाधनों की कमी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि, “शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। शिक्षकों का सम्मान, सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करना ही शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की पहली शर्त है।  उन्होंने यह भी कहा कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हर शिक्षक की आवाज़ को विधान परिषद तक पहुँचाना उनका संकल्प है और शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार एवं समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। यात्रा के दौरान शिक्षक समाज ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई और यह विश्वास व्यक्त किया कि इस बार शिक्षक हित, शिक्षा सुधार और मजबूत प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया जाएगा। डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझावों को अपने आगामी संकल्प-पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया।  शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा” का मुख्य उद्देश्य शिक्षक समुदाय के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें एक प्रभावी मंच प्रदान करना है। यह यात्रा पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *