बिहार के रुद्र प्रताप बने नए नेशनल अंडर-07 चेस चैंपियन

पटना: 4 जुलाई, 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुई 39वीं नेशनल अंडर-07 ओपन चेस चैंपियनशिप में बिहार के प्रतिभावान 7 वर्षीय रुद्र प्रताप पहली रैंक हासिल कर नए नेशनल चैंपियन बन गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी   रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार के रुद्र प्रताप ने लगातार 8 मैच जीतकर सबको चौंका दिया और एक राउंड पहले ही टाइटल अपने नाम कर लिया। उन्हें चैंपियन की ट्रॉफी के साथ ₹50,000 का  नकद  पुरस्कार भी दिया गया।आगे श्री शंकरण ने कहा कि रुद्र ने हाल ही में पटना में हुए बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 7 की चैम्पियनशिप और 5,000 रुपये का इमाम भी जीता था। जिम्बाब्वे के इंटरनेशनल मास्टर के साथ ड्रा खेल कर सबको चौंकाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था । रुद्र प्रताप आने वाले वर्ल्ड और एशियन यूथ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चयनित हुए हैं। रुद्र की इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे बिहार का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बिहार के अन्य खिलाडियों के लिए वे एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार चेस एसोसिएशन की तरफ से बहुत बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए अशेष शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *