केन्द्रीय मंत्री और बेगुसराय के सांसद  गिरीराज सिंह ने क्योरबे का   किया उद्घाटन 

बेगुसराय : वंचित समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए कार्यरत हाइब्रिड हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म, क्योरबे ने आज मंझौल, बेगुसराय में अपने पहले टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड क्लिनिक के उद्घाटन के साथ बिहार में प्रवेश किया। क्लिनिक का उद्घाटन केंद्रीय टेक्सटाईल मंत्री और बेगुसराय के संसद सदस्य  गिरिराज सिंह ने चेरिया-बरियारपुर के विधायक   अभिषेक आनंद की उपस्थिति में किया, जो  अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्घाटन के अवसर पर  गिरीराज सिंह, केन्द्रीय टेक्सटाईल मंत्री एंव संसद सदस्य ने कहा, बिहार ऐसा राज्य है जहां ढेरों संभावनाएं और महत्वाकांक्षाएं मौजूद हैं। मंझौल में क्योरबे के पहले क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। हर नागरिक के लिए किफ़ायती स्वास्थय सेवाओं को सुलभ बनाने का भारत सरकार का दृष्टिकोण इसी तरह के आपसी सहयोग के प्रयासों से ही संभव हो सकता है। गुणवत्तापूर्ण देखभाल को लोगों के करीब लाने का क्योरबे का मॉडल, एक सराहनीय कदम है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह राज्य में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। प्रियदर्शी महापात्र, संस्थापक एवं सीईओ, क्योरबे ने कहा, क्योरबे में हमारा मानना है कि हर परिवार को एक समान स्तर की स्वास्थयसेवाएं मिलनी चाहिएं, फिर चाहे वे देश के किसी भी कोने में रहते हों। लाखों मरीज़ों को सेवाएं प्रदान करने के अनुभव के साथ, हम टेक्नोलॉजी इनेबल्ड एवं भरोसेमंद प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को हर परिवार के करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम मरीज़ों और समुदायों के प्रति आभारी हैं जिन्होंने हमें बिहार में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए ज़रूरी सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। उम्मीद करते हैं कि सरकारों, स्थानीय समुदायों और स्वास्थयसेवा पार्टनर्स के साथ काम करते हुए हम गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को राज्य में और अधिक सुलभ बना सकेंगे। मंझौल का यह क्लिनिक बिहार में क्योरबे की विस्तार योजनाओं के तहत पहला क्लिनिक है, जो राज्य में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्योरबे देश के सात राज्यों में 220 से अधिक टेक-इनेबल्ड क्लिनिकों का संचालन करती है, जिन्हें 1800 से अधिक स्वास्थय मित्रों, 450 से अधिक प्रशिक्षित क्लिनिकल स्टाफ, 230 से अधिक डॉक्टर पार्टनर्स और 200 से अधिक पार्टनर अस्पतालों एवं लैबोरेटरीज़ का समर्थन प्राप्त है। पिछले 5 सालों में कंपनी ने 17 लाख से अधिक मरीज़ों को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं, तथा हर माह 400 से अधिक हेल्थ कैंपों का संचालन करती है। यह क्लिनिक एक सिंगल केयर प्लेटफॉर्म के माध्यम से डॉक्टर के साथ कन्सलटेशन, ऑन-साईट डायग्नॉस्टिक्स, दवाएं, टेलीकन्सलटेशन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं एक मंच पर लाता है, जिससे मरीज़ों को नियमित चिकित्सा सेवाओं के लिए लम्बी दूरी की यात्रा तय नहीं करनी पड़ती। इसके अलावा मरीज़ रु 499 प्रति वर्ष की कीमत पर कंपनी की प्रीवेंटिव हेल्थकेयर मेंबरशिप क्योरबे कवच का एक्सेस भी पा सकते हैं। कवच, जो कि पहले से 1.30 लाख सदस्यों के लिए भरोसेमंद सर्विस है, अनलिमिटेड डॉक्टर कन्सलटेशन, डायनॉस्टिक्स एवं दवाओं पर छूट, अस्पताल में भर्ती के लिए सहयोग, ब्याज़ रहित मेडिकल लोन आदि के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को ग्रामीण परिवारों के लिए सुलभ बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *