महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना  : बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता एस.डी. संजय, के नेतृत्व में महाधिवक्ता कार्यालय, बिहार के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने 8 लाख 22 हजार 200 रूपये का अंशदान आर.टी.जी.एस. के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से प्रतिनिधिमंडल ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अपर महाधिवक्ता -1 सुबोध कुमार झा, अपर महाधिवक्ता – 5 आलोक कुमार अग्रवाल, अपर महाधिवक्ता (सुप्रीम कोर्ट), केशव रंजन, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, श्रीमती कल्पना, अरविंद उज्ज्वल, मुकेश कुमार एवं कुणाल शुभम शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *