भभुआ कैमूर : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई कैमूर के तत्वाधान में सामुदायिक भवन अम्बेडकर नगर भभुआ में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष अयोध्या कुमार ने किया। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश मुख्य जॉन प्रभारी संतोष कुमार ने कैमूर जिला समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सब की पार्टी है सबकी जिम्मेदारी बनता है कि पार्टी को मजबूत करें। पद प्रतिष्ठा लेकर पार्टी का काम नहीं करना ठीक नहीं नए लोगों को मौका मिलना चाहिए जो संगठन को मजबूत कर सके। बहुत से लोग कार्यकर्ता है पार्टी से पद लेकर कोई कार्य नहीं करते। वैसे लोगों को पार्टी से पद मुक्त कर नए लोगों को अवसर दिया जाएगा ताकि पार्टी सेक्टर से लेकर जिला कमेटी तक मजबूत बने। उन्होंने कहा कि मैं मामूली कार्यकर्ता हूं बसपा सुप्रीमो ने फोन करके मेरे साथ घटित घटना को दूरभाष से मेरा मनोबल बढ़ाने का काम किया। इस तरह सभी कार्यकर्ताओं को चारों विधानसभा को मजबूत करने का काम करें। समीक्षात्मक बैठक को बिहार प्रदेश जोन प्रभारी अरुण खरवार,प्रदेश महासचिव अरुण कुमार, प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम अंसारी, प्रदेश महासचिव राजा खान, प्रदेश महासचिव विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव,संजय कुमार, पितांबर कुमार,मिशन गायक शिवचरण दिवाना,अली हुसैन, जितेंद्र कैमूरी, सुरेन्द्र राम, नागमणि बौद्ध, कार्यालय सचिव शम्भु राम, राजेंद्र कुमार, महावीर राम, शिववचन राम, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार, रणविजय कुमार भारती, रमेश राम सहित जिला, विधानसभा, प्रखंड अध्यक्ष एवं पार्टी सेक्टर के समर्थकों ने भाग लिया।